फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raid on dhabas, get expired food items destroyed

Muzaffarnagar News: ढाबों पर छापा, एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ कराए नष्ट

Sat, 20 Jul 2024 05:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Raid on dhabas, get expired food items destroyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दिल्ली दून हाईवे स्थित चाय के ढाबों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो चाय के ढाबों से मिले एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया। साथ ही इस तरह की लापरवाही के लिए हिदायत दी गई।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वहलना से मेरठ हाइवे पर चढ़ते ही कादिर चाय रेस्टोरेंट और उसके बगल में एक और चाय के ढाबे पर निरीक्षण किया। यहां पर साफ-सफाई और पैकेट बंद खाद्य पदार्थों को चेक किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान जूस, बिस्कुट, छाछ (मट्ठा) और दही के पैकेट एक्सपायरी डेट के पाए गए। जिन्हें तुरंत ही नष्ट करा दिया गया। साथ ही ढाबे संचालक को हिदायत दी गई है कि कोई भी खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट का ना रखा जाए। साफ-सफाई के लिए भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खतौली कस्बे में मीट की दुकान खुलने की शिकायत मिलने पर टीम पहुंची। हालांकि वहां केवल एक ही चिकन बिरयानी की दुकान खुली पाई गई। जिसे तुरंत ही बंद कराया गया। साथ ही संचालक को बताया गया कि कांवड़ यात्रा तक वह होटल नहीं खोला जाएगा।


इस मौके पर सहायक आयुक्त (खाद्य) अर्चना धीरान, सहारनपुर के सहायक आयुक्त (खाद्य) अशोक कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, मनोज कुमार और विशाल चौधरी मौजूद रहे।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed