फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Radheshyam Mittal murdered by contract killer

सुपारी देकर कराई गई वृद्ध राधेश्याम की हत्या

Sat, 28 Nov 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Radheshyam Mittal murdered by contract  killer
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए राधेश्याम हत्याकांड के संदिग्ध। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुपारी देकर कराई गई राधेश्याम मित्तल की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव जटमुझेड़ा में बस में हुई वृद्ध राधेश्याम मित्तल की हत्या सुपारी देकर कराई गई। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या में पेशेवर शूटर्स का हाथ होने की जानकारी पुलिस महकमे को मिली है। इस वजह सेे हत्या में किसी नजदीकी का भी हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
शहर के सदर बाजार निवासी राधेश्याम मित्तल की बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे मोरना से लौटते समय गांव जटमुझेड़ा के स्टैंड पर भरी बस में दो युवकों ने तमंचा सिर से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हत्यारोपी बस के पीछे स्टार्ट बाइक लिए खड़े तीसरे साथी के साथ भोपा की ओर फरार हो गए थे। राधेश्याम मित्तल करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे, जिनकी संपत्ति मोरना और शुकतीर्थ के साथ ही शहर क्षेत्र में भी है। कोई औलाद नहीं होने के कारण उन्होंने अपने भतीजे सागर को गोद लिया हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में वृद्ध की हत्या की वजह यही प्रॉपर्टी हो सकती है, जिसमें कोई नजदीकी ही शामिल हो सकता है। वहीं, जांच में यह भी सामने आ रहा है कि हत्या को पेशेवर शूटर्स ने अंजाम दिया है, जिसके लिए संभवत: मोटा लेन-देन हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस अब वृद्ध के नजदीकियों की मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारोपी
मुजफ्फरनगर। जटमुझेड़ा में राधेश्याम की हत्या करने वाले बाइक सवार आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। दरअसल, हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर एक ही बाइक पर भोपा की ओर फरार हुए थे, जो घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित एक नर्सिंगहोम के साथ ही कई अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस ने उक्त कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसके आधार पर हत्यारोपियों को चिह्नित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में हत्या को पेशवर शूटर्स द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते कोई परिचित भी वारदात में शामिल हो सकता है। हत्यारोपियों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed