फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Questions raised on the election of co-operative bank operator

Muzaffarnagar News: सहकारी बैंक संचालक के चुनाव पर उठाया सवाल

Wed, 10 Jul 2024 03:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the election of co-operative bank operator
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी विकास संघ का वैधानिक सदस्य नहीं होने के बाद भी निधि त्यागी को बैंक का संचालक चुनने का आरोप है। जिला सहकारी बैंक के सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह का कहना है कि विधिवत चुनाव हुआ है। सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन

शामली जिले के पुरमाफी गांव के अमित ने जिला सहकारी बैंक के सचिव को पत्र लिखकर बैंक की संचालक निधि त्यागी की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। पत्र में उनका आरोप कि निधि त्यागी बैंक के सामान्य निकाय में जिला सहकारी विकास संघ से प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन


सूचना के अधिकार में 13 जून को डीसीडीएफ के सचिव से यह पूछा गया था कि निधि त्यागी उनके यहां वैधानिक सदस्य है या नहीं। उनका कितना अंशदान जमा है। जिला सहकारी विकास संघ के सचिव की ओर से दिए जवाब में बताया है कि निधि त्यागी संघ की वैधानिक सदस्य नहीं है। निधि त्यागी का संघ में कोई अंशधन जमा नहीं है। निधि त्यागी का केवल दस रुपये प्रवेश शुल्क जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सहकारी समिति नियमावली 1968 के नियम 453 में निधि त्यागी संचालक चुने जाने के समय पात्र नहीं थी। जिला सहकारी बैंक के सचिव राजेश कुमार का कहना है कि डीसीडीएफ की ओर से अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।

उधर, सहकारी बैंक के चेयरमैन का कहना है कि मतदाता सूची के आधार पर सही तरीके से चुनाव हुआ है। कुछ लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं। आरटीआई की जानकारी किस तरह दी गई, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed