फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Quarantined home to 28 family members of four

चार परिवार के 28 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया

Fri, 17 Apr 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Quarantined home to 28 family members of four
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुलंदशहर जनपद से अपने गांव सरनावली पहुंचे चार ग्रामीणों की सूचना मिलने पर चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ग्रामीणों के घर पहुंची। टीम ने चारों परिवारों के सभी सदस्यों के रक्त के नमूने लेते हुए चारों परिवारों के करीब 28 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया। घर के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव सरनावली के रहने वाला रूपेश (28) पुत्र ऋपाल, रमेश (39) पुत्र ब्रजपाल, शौकिंद्र (27) पुत्र नन्नूराम तथा गुड्डू कुमार (20) पुत्र राजेश बुलंदशहर जनपद के गड़िया गांव में गन्ने के क्रेशर के संचालन का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को चारों ग्रामीण युवक बुलंदशहर से अपने गांव सरनावली आ गए। इसकी सूचना ग्राम प्रधान कुलदीप व रालोद के युवा नेता संजय शर्मा ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जनपद शामली से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शुक्रवार को गांव सरनावली पहुंची। टीम ने चारों युवकों के परिवार के सभी सदस्यों के रक्त के नमूनेे लिए और उन सभी 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया। करीब 28 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

दो दिन में पांच परिवार क्वारंटीन
बुढ़ाना। सरनावली गांव में दो दिन में पांच ग्रामीण परिवारों को होम क्वारंटीन किया गया है। एक परिवार का मुखिया गुजरात से आया था। चार अन्य परिवार के मुखिया जनपद बुलंदशहर से आए हैं। पांचों परिवारों के मुखिया कोल्हू/ क्रेशर का संचालन कर गन्ने से गुड़ व शक्कर बनाने का कार्य करते हैं। गांव के रालोद के युवा नेता संजय शर्मा ने बताया कि सरनावली गांव के एक बिरादरी के लोग कोल्हू व क्रेशर पर कार्य करते हैं। गांव के अधिकतर युवक अन्य प्रदेश व जनपदों में जाकर यह कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed