फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Quarantine 3764 people in the district so far

जिले में अब तक 3764 लोग क्वारंटीन

Thu, 16 Apr 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Quarantine 3764 people in the district so far
जिले में अब तक 3764 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में 82 नए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। अब कुल क्वारंटीन की संख्या 3764 हो गई है। साथ ही बृहस्पतिवार को 30 जांच रिपोर्ट आने के बावजूद 120 सैंपल अभी लंबित हैं।
बृहस्पतिवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 42-42 नए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 3764 हो गई है। इनमें चार क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए 90 क्वारंटीन भी शामिल हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि अब तक 363 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 236 की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि पांच केस पॉजिटिव पाए गए हैं। दो पॉजिटिव केस ऐसे हैं, जिनके सैंपल दिल्ली और नोएडा में लिए गए थे। वर्तमान में 120 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम पर अब तक 309 शिकायतें दर्ज हुई, जिनका निस्तारण कर दिया गया है। 130 प्रॉविजन स्टोर्स होम डिलिवरी कर रहे हैं। साथ ही बृहस्पतिवार को 17 हजार 740 भोजन के पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए।
विज्ञापन

घबराएं नहीं, सामाजिक संक्रमण में नहीं पहुंचा कोरोना
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल सात मामले सामने आए हैं। इनसे संबंधित नगर के किदवई नगर, शेरनगर, बिलासपुर, पुरकाजी, सिसौली, खतौली के जैननगर एवं वाजिदपुर गांव हॉट स्पॉट हैं। इन सभी इलाकों को सील किया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना का सामाजिक संक्रमण नहीं है। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक दूरी ही बचाव का एकमात्र तरीका है। इसलिए जरूरी कारण के घरों से बाहर न निकलें और लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed