फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Qadir Rana's daughter -in -law Sumbul Rana and son Shah Mohammad bought nomination papers

मीरापुर उपचुनाव: कादिर राणा की पुत्रवधु सुम्बुल राना और बेटे शाह मोहम्मद ने खरीदे नामांकन पत्र

Sat, 19 Oct 2024 10:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 10:04 AM IST
सार

 मीरापुर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधु संबुल राणा और उनके बेटे शाह मोहम्मद भी मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन
Qadir Rana's daughter -in -law Sumbul Rana and son Shah Mohammad bought nomination papers
उपचुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीरापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधु सुम्बुल राना और उनके बेटे शाह मोहम्मद के नाम से नामांकन पत्र खरीदे गए। शुक्रवार को 24 उम्मीदवारों की ओर से 30 नामांकन पत्र खरीदे गए। कांग्रेस नेता अरशद राना ने भी नामांक पत्र खरीदा।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार प्रक्रिया शुरू होने पर नामांकन कक्ष में अधिनस्थों के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय तक बेरिकेडिंग की गई है, ताकि सुरक्षा और प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा सके। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। लेकिन नामांकन दाखिल करने पर जमानत राशि जमा करनी होगी।

शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ कलेक्ट्रेट में रही। मेरठ से भी अजीत प्रताप सिंह पर्चा खरीदने के लिए आए। उन्होंने रालोद और लोकदल पार्टी के नाम से दो नामांकन लिए। जिनमेंं एक उनके और दूसरा उनकी पत्नी के नाम से था।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से मीरापुर सीट पर पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधु सुम्बुल राना को प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद गठबंधन के घटक दल कांग्रेस पार्टी से दावेदारी पेश करने वाले अरशद राना ने भी पर्चा खरीदा है। सुशील शर्मा भी पर्चा खरीदकर ले गये। सायं तीन बजे तक करीब 24 दावेदारों के नाम से 30 नामांकन पत्र लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed