फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PWD will build 80 roads of sugarcane department

Muzaffarnagar News: गन्ना विभाग की 80 सड़कें बनाएगा लोनिवि

Thu, 08 Feb 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
PWD will build 80 roads of sugarcane department
- शासन ने सड़क निर्माण के लिए 52.56 करोड़ जारी किए
विज्ञापन

- दस दिन में शुरू हो जाएगा सभी सड़कों का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में गन्ना विभाग की 80 टूटी सड़के बहुत जल्द बनने वाली है। इन सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शासन ने इनका पैसा जारी कर दिया है। सड़कों के निर्माण का कार्य दस दिन में प्रारंभ हो जाएगा।
गन्ना विभाग की सड़क इस बार लोक निर्माण विभाग बना रहा है। जनपद में गन्ना विभाग की 80 सड़क पूरी तरह टूटी हुई थी। इन सड़कों को प्रस्ताव केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने शासन को भिजवाया था। शासन ने एक माह पहले सड़क स्वीकृत कर दी थी। इस बीच लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी।
विज्ञापन

बुधवार को शासन ने जिले की इन 80 सड़कों के लिए 52 करोड़ 56 लाख जारी कर दिया है। संजीव बलियान ने बताया कि आगामी दस दिन के अंदर सभी सड़कों पर कार्य शुरू हो जाएगा। इन सड़कों के बनने से आम किसानों को सीधे लाभ होगा। इनमें अधिकतम वही सड़के हैं जो किसानों के खेतों से तोल केंद्र तक जाती है। सरकार के पैसा जारी करने से ग्रामीण अंचल के किसानों को बड़ा लाभ होगा। इन सड़कों में जिले की सभी गन्ना समितियों के क्षेत्र की सड़क शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed