फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pushpavarsha on Shobha Yatra

शोभायात्रा पर भक्तों ने पुष्पवर्षा की

Thu, 12 Nov 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pushpavarsha on Shobha Yatra
शाहपुर के गांव उमरपुर में निकाली गई शोभायात्रा व कार्यक्रम में शामिल क्षेत्रीय विधायक व अन्य ने? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शोभायात्रा पर भक्तों ने पुष्पवर्षा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव उमरपुर में संत ब्रह्मलीन स्वामी लक्षेश्वराश्रम महाराज के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर भक्तों ने जगह जगह पुष्प वर्षा करने के साथ आरती कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल उनके शिष्य स्वामी अच्युतानंद ने ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया।

गांव उमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भूमा निकेतन हरिद्वार के महंत स्वामी अच्युतानंद ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लक्षेश्वराश्रम महाराज महान विभूति होने के साथ उनके पास ज्ञान का भंडार था। वह चारो वेद , अट्ठारह पुराण व छह शास्त्र के ज्ञाता थे। वह लोगों की शंका का समाधान कर उन्हें पूर्ण रूप से संतुष्ट करते थे। उन्होंने बताया कि वह क्रोध , लोभ , मोह और माया से दूर थे । उन्हें भारत सरकार ने पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत करने की घोषणा की, तो उन्होंने यह सम्मान लेने से मना कर दिया था। भाजपा विधायक उमेश मलिक ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लक्षेश्वराश्रम महाराज विभिन्न गांवों व कस्बों में जाकर धर्म का प्रचार प्रसार कर लोगों को जीवन जीने के बारे में बताते थे। वह एक पुण्य आत्मा थे। ग्रामीणों द्वारा ऐसे महान संत का प्रकटोत्सव मनाना सौभाग्य की बात है । कार्यक्रम को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी , भाजपा नेता विजय चौधरी आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व, ग्रामीणों द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी जी के परम शिष्य स्वामी अच्युतानंद जी महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा करने के साथ आरती कर स्वागत किया । कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सतीश सैनी , मोहित गोयल , दीपक गोयल , संजय शर्मा , राजेश शर्मा , देवेंद्र पाल , दीपक जैन , अनिल जैन आदि ग्रामीणों का सहयोग रहा । कार्यक्रम में गांव उमरपुर के अलावा बुढ़ाना , शाहपुर , लुहसाना , कुरालसी आदि स्थानों के लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed