फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Purvanchal se khela hai...' post created panic

‘पूर्वांचल से खेला चल पड़ा है...’ पोस्ट से मची खलबली

Thu, 13 Jan 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
'Purvanchal se khela hai...' post created panic
भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम से बने फेसबुक पेज पर किया गया पोस्ट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
‘पूर्वांचल से खेला चल पड़ा है...’ पोस्ट से मची खलबली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा को एक के बाद एक सियासी झटकों से समीकरण बदल रहे हैं। किसान मसीहा भाकियू के दिवंगत अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम से बनाए गए फेसबुक पेज से भाजपा का नाम लिए बगैर पोस्ट की गई है। जिसमें लिखा है ‘पूर्वांचल से खेला चल पड़ा है...’। इस पोस्ट में पश्चिम में भी खलबली का अंदेशा जताया गया है।
सूबे में पल-पल बदल रहे सियासी हालात पर लोगों की निगाह टिकी है। इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ेगा। दिल्ली के बॉर्डर पर 13 महीने तक चले किसान आंदोलन का असर 10 फरवरी को होने वाले मतदान पर दिख सकता है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सार्वजनिक तौर पर चुनाव से दूर रहने की बात कही है। भाकियू समर्थकों ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके नाम पर फेसबुक पेज बनाया है, जिस पर भाजपा का नाम लिखे बगैर निशाना साधा गया है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने के बाद पोस्ट में लिखा गया है कि ‘पूर्वांचल से खेला चल पड़ा है और पश्चिम से परसों खलबली’। इससे पहले भगदड़ लिखकर भी पोस्ट की गई थी। इससे माना जा रहा है कि पश्चिमी यूपी से भी भाजपा को झटका लग सकता है। मीरापुर से विधायक अवतार भड़ाना रालोद में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

पांच हजार फ्रेेंड और 22 हजार फालोअर
किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए इस पेज पर लगभग पांच हजार लोग जुड़े हैं। इसके करीब 22 हजार फालोअर है। पोस्ट पर विभिन्न तरह के कमेंट आ रहे हैं। भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि किसी समर्थक की ओर से यह पेज चलाया जा रहा है। टिकैत परिवार पेज का संचालन नहीं कर रहा है। पेज पर दोस्तों की सूची में टिकैत परिवार के सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज भी जुड़े हैं। इस पेज का संचालन टिकैत परिवार नहीं करता। छह दिन पहले पेज से पोस्ट में पंजाब प्रकरण की तरफ इशारा करते हुए कहा गया था कि ‘ सुरक्षा में चूक तो पुलवामा में हुई थी 40 घरों के चिराग बुझ गए थे अभी तो नौटंकी चल रही है सिर्फ’।

भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम से बने फेसबुक पेज पर किया गया पोस्ट।

भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम से बने फेसबुक पेज पर किया गया पोस्ट।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed