{"_id":"5fb3f2c98ebc3e9b7a5c05ca","slug":"purpose-to-provide-justice-to-the-weaker-sections-of-society-nahid-devband-news-mrt5113128105","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाना जीवन का मकसद : नाहिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाना जीवन का मकसद : नाहिद
विज्ञापन
देवबंद में मुनव्वर हसन चौक के लोकार्पण दौरान कैराना विधायक नाहिद हसन का स्वागत करते सपाई
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज के कमजोर लोगों को न्याय दिलाना मकसद : नाहिद
देवबंद। कैराना विधायक नाहिद हसन ने कहा कि उनके जीवन का मकसद समाज के दबे कुचले व पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना है। जुल्म ज्यादती को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक नाहिद हसन मंगलवार को सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली के आवास पर समर्थकों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि आज संघर्ष का दौर है। किसी भी कार्यकर्ता को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके उपरांत नाहिद हसन ने मोहल्ला कोहला बस्ती में स्व. सांसद मुनव्वर हसन के समर्थकों द्वारा बनाए गए मुनव्वर हसन चौक का उद्घाटन किया। बाद में नाहिद ने सपा नेता कलीम कुरैशी के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया। साथ ही पूर्व विधायक माविया अली की बेटी के शादी समारोह में शिरकत की। देर शाम विधायक नाहिद हसन ने सांपला वक्काल गांव पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य साबिर प्रधान से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद फुलास अकबरपुर में अबू नासिर के आवास पर पहुंचकर समर्थकों से मुलाकात कर उनसे आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत भी हुआ। इस मौके पर हाजी जिंदा हसन, खुर्रम प्रवेज, हुसनैन गौड़, फारुख अली, साबिर प्रधान, मेहरबान अंसारी, अजमत अली, प्रवेज गुर्जर, महताब आलम, फरमान प्रधान आदि मौजूद रहे।