फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purchase center clerks' license suspended on Ghatauli, bail seized

घटतौली के क्रय केंद्रों के लिपिकों का लाईसेंस निलंबित, जमानत जब्त

Wed, 27 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Purchase center clerks' license suspended on Ghatauli, bail seized
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी कक्ष में पेराई सत्र 2021-22 में विभिन्न चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर विभागीय निरीक्षण के दौरान पाई गई गन्ना घटतौली के प्रकरणों की सुनवाई की गई। मिलों के अध्यासी और तौल लिपिकों की जमानत राशि जब्त करने के आदेश हुए। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि जिन चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर घटतौली पकड़ी गई, उनसे अंतर मूल्य की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त डॉ आरडी द्विवेदी ने बैठक में गन्ना घटतौली के प्रकरणों को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष रखा। द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में जनपद में विभिन्न चीनी मिलो द्वारा संचालित क्रयकेन्द्रों पर हुए आकस्मिक निरीक्षण में चीनी मिल देवबंद के क्रय केंद्र बिरालसी तृतीय पर नौ दिसंबर 2021 को चीनी मिल खतौली के क्रय केंद्र मेघाखेड़ी प्रथम पर दस दिसंबर 2021 को चीनी मिल तितावी के क्रय केंद्र मिलगेट पर नौ दिसंबर 2021 को, चीनी मिल टिकोला के क्रय केन्द्र कटिया प्रथम पर 28 दिसंबर को, चीनी मिल मंसूरपुर के क्रयकेन्द्र मलिकपुरा पर 24 दिसंबर को गन्ना घटतौली दर्ज की गई।
विज्ञापन

प्रकरणों में चीनी मिल के अध्यासी और तौल लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन मिल के अध्यासी और तौल लिपिक का स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में उन्हें एक और अवसर प्रदान करते हुए उनका पक्ष सुना गया। गन्ना घटतौली के कृत्य से संबंधित चीनी मिल के अध्यासी और तौल लिपिक की जमा जमानत धनराशि को जब्त कर लिया जाय, तौल लिपिक का तौल लाइसेंस निरस्त कर दिया जाय तथा संबंधित क्रय केंद्र पर घटतौली की तिथि से कांटा सही होने तक पायी गयी घटतौली की सीमा तक अंतर गन्ना मूल्य की धनराशि वसूल कर संबंधित गन्ना किसानों को भुगतान कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सीबी सिंह ने समस्त प्रकरणों में चीनी मिल के संबंधित अध्यासी की जमा जमानत धनराशि पचास हजार रुपये तथा तौल लिपिक की जमा जमानत धनराशि पांच हजार को जब्त करने, संबंधित तौल लिपिक का तौल लाइसेंस निरस्त करने और नियमानुसार देय अंतर गन्ना मूल्य की धनराशि वसूल कर संबंधित किसानों को भुगतान कराए जाने का आदेश पारित किया गया है। खांडसारी अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, चीनी मिल देवबंद के महाप्रबंधक गन्ना राज ताया, चीनी मिल टिकोला के महाप्रबंधक गन्ना साइम अंसार और उप महाप्रबंधक गन्ना मोहन लाल शर्मा, चीनी मिल मंसूरपुर, चीनी मिल तितावी, भैसाना के सहायक महाप्रबंधक उपस्थित रहे। चीनी मिल भैसाना के प्रतिनिधि को खराब गन्ना मूल्य भुगतान पर डीएम ने कठोर चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed