फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Puran Singh said If government does not include farmer issues in manifesto will government of laborers in 2024

सात बड़ी मांगें: पूरन सिंह बोले- अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त, क्यों कहा- 2024 में बनेगी किसान-मजदूरों की सरकार

Fri, 22 Sep 2023 12:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Sep 2023 12:27 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार किसानों की अनदेखी बंद कर दे। यदि 2024 के चुनाव में किसानों के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया तो किसान बड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन
Puran Singh said If government does not include farmer issues in manifesto will government of laborers in 2024
अधिकारी को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि यदि घटक दलों की सरकारों ने किसानों के मुद्दे पर घोषणा पत्र नहीं बनाया तो 2024 में देश में किसान-मजदूरों की सरकार बनेगी। किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में बृहस्पतिवार को बड़ौदा गांव के देवी मंदिर में किसान मजदूर संगठन के 10वें स्थापना दिवस पर किसान मजदूर अधिकार पंचायत का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार किसानों की अनदेखी बंद कर दे। यदि 2024 के चुनाव में किसानों के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया तो किसान बड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा। वह देश में राजग हो या फिर इंडिया की नहीं, बल्कि खुद की सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 वर्ष पूर्व रोनी हरजीपुर में संगठन की स्थापना हुई थी। संगठन ने 10 सालों में विभिन्न स्तर पर किसानों के लिए आंदोलन किए। विभिन्न प्रांतों और जिलों में संगठन का कुनबा बढ़ रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने संगठन के बारे में बताया। उन्होंने किसान और मजदूरों को हक की लड़ाई के लिए एकजुटता पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, शामली, सहारनपुर और हरियाणा के जनपद कैथल अंबाला, यमुनानगर से काफी किसानों ने पंचायत में भाग लिया। किसान मजदूर संगठन की ओर से सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्य मंत्री के नाम एसडीएम अरुण कुमार को दिया। गन्ना समिति के सचिव बीके राय, सीओ हिमांशु गौरव, एक्सईएन अजय कुमार कैम किसानों के बीच पहुंचे।

विज्ञापन

इन प्रमुख लोगों की रही मौजूदगी
सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में ओमी लाल आर्य, मंडल अध्यक्ष यशपाल सरपंच, प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा, सहारनपुर अध्यक्ष अजब सिंह, मेरठ अध्यक्ष देवराज सिंह, शामली अध्यक्ष सुरेश पुंडीर, मुजफ्फरनगर अध्यक्ष दीपक सोम, हापुड़ जिलाध्यक्ष महेश सिंह, बिजनौर जिलाध्यक्ष नौ बहार सिंह, उत्तराखंड के आलोक पुंडीर, कुशल पाल, संजू राणा, युवा जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा, कृष्ण पाल, ईश्वर सिंह, विनोद राणा, मोहर सिंह करनाल, गुरदीप बीजना व साहिल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

सात मांगों को लेकर सीएम के नाम दिया ज्ञापन
- कल्लरपुर नहर को चौगामा से जोड़कर किसानों को पानी मुहैया कराएं।
- नलकूपों से बिजली बिल फ्री और घरेलू बिजली दर सस्ती हों।
- 60 साल बाद किसान मजदूरों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाए।
- गांवों में तालाबों की सफाई और सुंदरीकरण कराया जाए।
- बाढ़ प्रभावित गांवों में बर्बाद फसल का मुआवजा दिया जाए।
- बेसहारा पशुओं से किसानों को छुटकारा मिले।
- गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल एवं बकाया मय ब्याज के भुगतान हो।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed