फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Publicized the organization's policies

सपाइयों ने मार्च निकालकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया

Tue, 07 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Publicized the organization's policies
जानसठ में पार्टी की नीतियों का प्रचार करने को मार्च निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जानसठ से चल कर मीरापुर विधानसभा में जनजन तक पहुंचाने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने जानसठ से पैदल मार्च किया और मीरापुर विधानसभा के गांव सालारपुर व संभलहेड़ा के साथ साथ कई गांवों में जाकर आम जनता की समस्या जानी और सपा मुखिया की नीतियों का बखान किया। सपा नेता अब्दुल्ला कुरैशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की नाकामियों से भी आम जनता त्रस्त है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष हारुन खान ने कहा कि इतने बड़े प्रदेश में 100 डायल का सफल संचालन करना सपा सरकार में ही मुमकिन था। इस दौरान मजदूर सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि सपा ने चिकित्सा व्यवस्था में अमूल परिवर्तन कर 102 और 108 जैसी व्यवस्था देने का काम किया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष बिल्लू अंसारी, सरफराज राजपूत, नसीम अहमद पाशा, यामीन कस्सार, रियासत मलिक, अमीर खान, जमशेद राजपूत, अब्दुल रेहमान रंगरेज, खालिद अंसारी, हारुन सैफी, साजिद रंगरेज, वसीम राजपूत, चौधरी रियासत, शिवकुमार, अश्वनी, शान मोहम्मद, जयप्रकाश कश्यप, फरमान राजपूत, रिजवान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed