फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Publicity of Citizenship Amendment Act

नागरिकता संशोधन कानून का प्रचार प्रसार किया

Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Publicity of Citizenship Amendment Act
बुढ़ाना में नागरिकता संशोधन अधिनियम के पम्पलेट बांटते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। नागरिकता संशोधन कानून को आम जनता को समझाने के लिए भाजपा नेता तहसील मुख्यालय पहुंचे। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं एवं तहसील में काम करने वाले लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 महत्वपूर्ण बिंदु के पंफ्लेट बांटे।
विज्ञापन

पार्टी हाई कमान के निर्देश पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता गोष्ठियों आदि का आयोजन कर तथा आम जनता के बीच में जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं की टीम तहसील मुख्यालय पहुंची। मंडल उपाध्यक्ष राजेश संगल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु लिखे पंफ्लेट अधिवक्ताओं को बांटे। अधिवक्ताओं से इस कानून को लोगों को समझाने की अपील भी की। कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं के अलावा तहसील में काम करने वाले दस्तावेज लेखकों को भी पंफ्लेट का वितरण किया। विभिन्न कार्यों से तहसील में आए लोगों को भी नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा, राजेश संगल, अभिषेक संगल, मुकेश, देशपाल, चंद्रपाल, प्रमोद सैनी, धीरज पुंडीर, ईश्वर दयाल संगल एवं नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed