{"_id":"586951464f1c1b425ceee22e","slug":"public-right-to-police-behavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले कप्तान, पब्लिक से ढंग से पेश आएं पुलिस जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले कप्तान, पब्लिक से ढंग से पेश आएं पुलिस जवान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से मिलते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर एसएसपी ने अनूठी पहल करते हुए थानों और चौराहों पर अधीनस्थों से परिचय लिया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पुलिस जवानों से मुलाकात कर कप्तान ने उनका हौसला बढ़ाया। एसएसपी बबलू कुमार रविवार की छुट्टी के बावजूद नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए सुबह 11 बजे ही भ्रमण पर निकल गए।
खुशियां बांटने के लिए उन्होंने चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराया। महावीर चौक पर ड्यूटी पर डटे सिपाहियों और होमगार्ड्स को यह उम्मीद नहीं थी कि कार से कप्तान मिठाई लेकर उतरेंगे। कप्तान बबलू कुमार ने कहा कि पुलिस के जवान नए साल पर जनता के साथ अच्छे व्यवहार और सुरक्षा दिलाने का संकल्प लें। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएं।
अपने मातहत पुलिस के जवानों का हौसला बढाया। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बाते की। यहां से वह रेलवे रोड स्थित कारगिल शहीद बचन सिंह चौक पहुंचे। मौजूद पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाई। थाना सिविल लाइन और कोतवाली शहर में उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कोतवाली प्रभारी पीपी सिंह को नवनिर्मित भवन में कार्यालय व्यवस्था के निर्देश दिए। कप्तान की हौसलाअफजाई से पुलिसकर्मी गदगद नजर आए।
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिसकर्मियों का सहयोग बहुत आवश्यक है। जिले में पुलिस के प्रति आम आदमी का विश्वास बढ़े, बेटियों की सुरक्षा रहे और पुलिस थानों में पीड़ितों को तत्काल न्याय मिले। यही नए साल में यही प्राथमिकताएं रहेगी। उधर, नई मंडी कोतवाली में एसएसपी ने तैनात स्टाफ से मुलाकात की। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने स्वागत किया।