{"_id":"68272c6db34a98cd51002d6e","slug":"provide-benefits-of-schemes-to-eligible-people-at-panchayat-level-cdo-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-145752-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर पात्रों को दिलाएं : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर पात्रों को दिलाएं : सीडीओ
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम, पंचायत विकास सूचकांक समिति सदस्यों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ ने किया। उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण यानी एलएसडीजी की नौ थीमों के अनुरूप अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम में सम्मिलित करते हुए उनका लाभ ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।
सीडीओ ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान बताया कि सभी विभागों के अधिकारी पीएआइ इंडीकेटर्स के अनुसार अपने-अपने विभाग से संबंधित बिंदुओं की निरंतर समीक्षा करने के साथ ही इंडीकेटर्स को अद्यतन भी करते रहें। प्रशिक्षण में डीआइपीएम सहारनपुर मंडल की ओर से पीएआई यानी पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस को जीवंत पोर्टल पर दिखाते हुए समझाया गया। यह प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर की ओर से सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की नौ थीमों के संबंध में प्रदान किया गया। जिला पंचायतराज अधिकारी धमेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।