फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protesters clash with police

प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प

Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Protesters clash with police
कलक्ट्रेट में हल व हथौड़ा लेकर प्रदर्शन करते हिन्द मजदूर- किसान समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंद मजदूर किसान समिति ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ ही गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान कराने की मांगों को लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। समिति के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर, हल और हथौड़ा लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट जाते समय प्रदर्शनकारियों को अधिकारियों ने प्रकाश चौक पर रोकने का प्रयास किया। इस पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। बाद में पदाधिकारियों को कलक्ट्रेट जाने की अनुमति मिलने पर हंगामा शांत हुआ। कलक्ट्रेट में समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को सीएम के नाम पांच मांगों को ज्ञापन सौंपा।
हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र हुए। यहां से ट्रैक्टर परेड करते हुए उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय जाने के लिए चले। ट्रैक्टरों और हल व हथौडे़ के साथ नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पर पहुंचे तो यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में तैनात पुलिस ने इन लोगों को कलक्ट्रेट जाने से रोक दिया। यहां पर लगाई गई बेरिकेंडिंग को पार करने के प्रयास कर रहे किसानों को पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक झड़प होने से यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने समिति के पदाधिकारियों से बात की और कुछ पदाधिकारियों को ही कलक्ट्रेट जाने की अनुमति दी। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। बाद में हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम वित्त आलोक कुमार को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसके बाद डीएम सीबी सिंह से भी उनके दफ्तर में मुलाकात की और ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इस दौरान अमित कुमार, पद्म सिंह, रमन सिंह, विनोद कुमार, धीर सिंह, वीरेंद्र, कार्तिक, शैलेंद्र, अक्षत, प्रवीण, पुष्पेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, गंगाराम, सोहन, राजकुमार सिंह, नवीन कुमार, विकास, पिंटू, नरेश, प्रदीप, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।

सरकुलर रोड पर ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन करते हिन्द मजदूर- किसान समिति के कार्यकर्ता

सरकुलर रोड पर ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन करते हिन्द मजदूर- किसान समिति के कार्यकर्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed