फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protesters clash with police

प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प

Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protesters clash with police
प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न मांग को लेकर भाकियू किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट जाने से रोकने पर प्रकाश चौक पर पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प हुई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को सीएम के नाम 16 सूत्री मांगों को ज्ञापन दिया।

बुधवार को भाकियू किसान सेना के जिलाध्यक्ष पंकज ग्रेड के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना, प्रदर्शन के लिए आए। बुधवार दोपहर को उन्हें महावीर चौक पर पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ता अपने वाहनों से उतर गए तथा बैरिकेडिंग हटा कर आगे बढ़ गए। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने प्रकाश चौक पर नाकेबंदी कर दी। एडीएम वित्त आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ यहां आए गए। प्रदर्शन करते हुए आ रहे किसानों को पुलिस ने प्रकाश चौक पर रोक लिया। बैरिकेडिंग हटाने को लेकर किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। किसान कलक्ट्रेट में जाकर डीएम को ही ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गए। अधिकारियों ने यहीं पर ज्ञापन देने की बात कही। काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। कुछ किसान धूप में ही सड़क पर धरना देकर बैठ गए, जिन्हें अधिकारियों ने समझाबुझाकर कर शांत किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को सीएम योगी के नाम ज्ञापन देकर प्रदर्शन खत्म किया गया। ज्ञापन में तीन कृषि कानून को वापस लेने समेत कर्ज माफ करने, गन्ना भुगतान कराने, जर्जर तार बदलवाने आदि मांग शामिल रही। प्रदर्शनकारियों में पंकज ग्रेड, अवनीत पंवार, फुरकान अंसारी, मोहम्मद शमी, समीर त्यागी, इरशाद, अकलीम त्यागी, आदेश सोम, डॉ मुजाहिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed