{"_id":"65c2997e282cee5dfe0d380d","slug":"protest-over-flood-affected-farmers-not-getting-compensation-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-116395-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चरथावल - बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चरथावल - बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर धरना
Wed, 07 Feb 2024 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
नंगला राई में नायब तहसीलदार से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग करते किसान: संवाद
- भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने किसानों की पंचायत बुलाई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने किसानों की पंचायत बुलाई। नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह और राजस्व विभाग की टीक को मौके पर बुलाया। किसानों ने पांच महीने पहले हिंडन नदी के उफान के कारण बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
मंगलवार को पंचायत में राजस्व विभाग ने किसानों की समस्याओं को सुना और मार्च तक मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण के मुद्दे को उठाया। किसान नेता विकास ने कहा नंगला राई एवं चरथावल कस्बे में सड़क के चौड़ीकरण के निशान लोगों की सहमति से लगाए जाए। ताकि विकास का कार्य भी नहीं रुक पाए। तोड़फोड़ की प्रक्रिया में ग्रामीणों और दुकानदारों को दिक्कत न हों। सहमति बनी लोनिवि अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की संयुक्त बैठक होगी। ठाकुर मुकेश राणा, राजेंद्र भगत, समंदर राय, शमीम आदि किसान मौजूद रहे।