फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest of Citizenship Amendment Act in Khatauli

प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प

Sat, 21 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest of Citizenship Amendment Act in Khatauli
खतौली (मुजफ्फरनगर) में नागरकिता संशोधन कानून के विरोध में पुलिस से उलझते प्रदर्शनकारी। - फोटो : KHATAULI
प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में खतौली में जमकर बवाल हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इससे हालात बेकाबू हो गए। पुलिस पर छतों से पथराव करने से अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिरा दिए। पुलिस ने कई युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने युवकों को छुड़ाने के लिए पुलिस से भी उलझ गए। प्रदर्शनकारियों ने जानसठ तिराहे पर करीब आधा घंटे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम को खोला।

शुक्रवार को जानसठ तिराहे पर स्थित अकबर खां की मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने के बाद लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में तिरंगा झंडा लेकर जीटी रोड पर हंगामा करने लगे। इस बीच भीड़ बिद्दीवाड़ा मार्केट में घुस गई। बिद्दीवाड़ा मार्केट में भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मार्केट में छतों से पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए। पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ लिया। इसको लेकर भीड़ बेकाबू हो गई। नगर में दहशत फैल गई। देखते ही देखते सभी बाजार बंद हो गए। बाजारों मेें भगदड़ मच गई। प्रदर्शनकारी युवकों को छुड़ाने के लिए पुलिस से उलझ गए। पुलिस को हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ना पड़ा। इसके बाद भीड़ जानसठ तिराहे पर प्रदर्शन करने पर अड़ गए। सीओ के अनुमति नहीं देने पर आक्रोशित भीड़ ने जानसठ तिराहे पर जाम लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब आधा घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम व सीओ को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त करके जाम खोल दिया। एसडीएम व सीओ ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed