फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest demanding compensation

Muzaffarnagar News: मुआवजे की मांग को लेकर धरना

Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Protest demanding compensation
सिसोना के पेट्रोल पंप कर्मी की बिजली करंट से मौत होने पर धरना देते ग्रामीण। फोटो संवाद
छपार। हाईवे पर सिसौना के पास लोहे की संदली हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार से छूने से युवक की मौत हो गई थी जबकि दो झुलस गए थे। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने भीम आर्मी के सदस्यों के साथ पेट्रोल पंप पर धरना देकर मुआवजे की मांग की। मृतक के परिजनों को सात लाख रुपए ओर छोटे भाई को नौकरी देने की घोषणा के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मृतक के परिजन व सैकड़ों महिला-पुरुष ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया आदि के साथ पेट्रोल पंप पर धरना देकर मुआवजे की मांग की। दोपहर तक चले धरने के बाद पेट्रोल पंप मालिकों की ग्रामीणों से बात हुई। पेट्रोल पंप मालिक ने 7 लाख रुपए मुआवजा, छोटे भाई को पेट्रोल पंप पर नौकरी ओर घायलों का इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। सिसौना के पास दिल्ली दून हाइवे स्थित पेट्रोल पंप पर गांव परेई निवासी दीपक व रिंकू नौकरी करते हैं। मंगलवार को शाम वह दोनों ओर उनके साथ दिल्ली से आया बिजली मैकेनिक पंकज सड़क पार दूसरी साइड के पेट्रोल पंप से लोहे की संधली लेकर आ रहे थे। इस दौरान संदली हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार से छू गई। करंट लगने से दीपक की मौत हो गई थी। उसके दोनों साथी झुलस गए।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया था। वहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। इस दौरान विशाल, प्रभु दयाल, टीकाराम, युवा भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अभिषेक, सीमा, सर्मिष्ठा, किरण आदि धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed