फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest continues for the third day regarding compensation

ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना रहेगा जारी

Sun, 29 Aug 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Protest continues for the third day regarding compensation
बिटावदा गांव के पास हाईवे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को संबोधित करते ग्राम प्रधान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुआवजे को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जमीन अधिग्रहण के उचित मुआवजा व गांव के सामने हाईवे पर दो अंडरपास बनाने की मांग को लेकर भाकियू के बेनर तले ग्रामीण का हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों की ग्रामीणों व भाकियू तथा रालोद नेताओं के साथ घंटों वार्ता हुई। अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि 15 दिन में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। 15 दिन तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी बंद रहेगा। इस आश्वासन पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की बात कही। भाकियू व रालोद नेताओं ने कहा कि वे समस्या के समाधान का इंतजार करेंगे। जब तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नही होता उनका धरना जारी रहेगा।
शनिवार को भी तीसरे दिन मेरठ-करनाल हाईवे पर बिटावदा गांव के पास धरना जारी रहा। अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट व सीओ विनय गौतम के साथ धरना स्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। समस्या को लेकर अधिकारियों व भाकियू व रालोद नेताओं के बीच वार्ता हुई। अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि 15 दिन में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। ग्रामीण अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट नही हुए। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नही होता हाईवे का निर्माण कार्य भी बंद रहेगा। तथा उनका धरना जारी रहेगा। धरना समाप्त करवाने में अधिकारी असफल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू के पदाधिकारी धीरज लाटियान, अनुज बालियान, संजीव पंवार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह व धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, रालोद नेता नईम मलिक बुढ़ाना, प्रवीण बालियान गोयला, ग्राम प्रधान मनोज सहरावत, सुधीर सहरावत, प्रदीप उर्फ मंगलू व मा. देवेंद्र कुमार आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed