फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against the municipality for not cleaning

सफाई व्यवस्था न होने से युवाओं का नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest against the municipality for not cleaning
सफाई नहीं होने पर नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला मैदान और दारुल उलूम वक्फ रोड पर कूड़ों के ढेरों के कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की।

दारुल उलूम वक्फ रोड पर सफाई व्यवस्था बदहाल है। पुराने कमेले के स्थान पर नगरपालिका द्वारा कूड़ा डंप करने से हालात और खराब हो गए हैं। इसी मार्ग पर इस्लामिया डिग्री कॉलेज समेत प्रसिद्ध इस्लामी इदारा दारुल उलूम भी है। गंदगी से छात्र-छात्राओं का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रवासी रोशन, हसीन, साइम, नईम आदि का कहना है कि नगरपालिका से बार-बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके अलावा श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला मैदान में जगह-जगह गोबर और गंदगी के ढेर लगे हैं। शहीद स्मारक पर भी हालात ऐसे ही बने हुए हैं। इस व्यवस्था से नाराज विकास पुंडीर, शुभमराज सिंघल, रविंद्र बिट्टू, ईशान गौड़ आदि ने मेला मैदान में नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि भक्तों की आस्था का केंद्र मां बाला सुंदरी देवी मंदिर है, जहां पर हर समय भक्तों का आना जाना लगा रहता है। परंतु प्रशासन सफाई व्यवस्था के मामले में अनदेखी कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं ने चेतावनी दी यदि सफाई व्यवस्था शीघ्र शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed