{"_id":"5e56c1ae8ebc3ef38d71a20c","slug":"protest-against-the-eviction-from-dm-office-muzaffarnagar-news-mrt471011774","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आफिस से निकाले जाने के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आफिस से निकाले जाने के विरोध में धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत लेकर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता को डीएम ने अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया। विरोध में पीड़ित किसानों व उनके बच्चों के साथ भाकियू कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के समक्ष ही धरने पर बैठ गए। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान भी कचहरी में पहुंच गए। चकबंदी के अधिकारी और एडीएम ने मामले के निस्तारण का आश्वासन देकर धरना देकर समाप्त कराया।
भाकियू नेता संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में बुधवार को कुछ किसान कलक्ट्रेट पहुंचे थे। गांव रोहाना खुर्द निवासी कई ग्रामीणों के साथ वे डीएम सेल्वा कुमारी जे के दफ्तर पहुंचे। आरोप है कि डीएम ने संजीव भारद्वाज को कार्यालय से बाहर कर दिया। इसके बाद संजीव भारद्वाज यूनियन के अन्य कार्यकर्ताओं और पीड़ित किसानों के साथ डीएम कार्यालय के समक्ष ही धरने पर बैठ गए। संजीव ने बताया कि ग्राम रोहाना खुर्द में मांगेराम कश्यप, सुशील कश्यप, राजीव कुमार और सर्वेश की करीब 52 बीघा कृषि भूमि है। यह इनकी पैतृक भूमि है, इसका लगान भी यह लोग लगातार जमा करा रहे हैं, लेकिन वर्तमान में इस भूमि पर ग्राम बढ़ीवाला के कुछ भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। मांगेराम ने बताया कि उसके पांच लड़कियां हैं, बैंक से लोन लिया था, आरसी कट गई है। उसकी बेटी सलोनी जोकि एक अच्छी धावक है और कई राज्यों में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए मेडल जीत चुकी हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह कॉलेज भी नहीं जा पा रही है। इन लोगों ने डीएम से भूमाफिया पर कार्यवाही कर भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने की सूचना पर भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान मौके पर पहुंच गए। एडीएम प्रशासन अमित सिंह भी सीओ चकबंदी और अन्य अधिकारियों के साथ किसानों के बीच पहुंचे। एडीएम प्रशासन ने आश्वासन दिया कि एक कमेटी गठित की जा रही है। तीन दिन में समस्या का निराकरण हो जाएगा। इस आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। धरने पर मांगेराम, सुशील कुमार, संजीव भारद्वाज, सतीश भारद्वाज, शक्ति सिंह, आशीष त्यागी, सतीश रॉयल, बॉबी त्यागी के अलावा परिवार की बेटियां भी शामिल रहीं।