फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against ration dealer

राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest against ration dealer
आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन करते हडौली गांव के ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। हडौली गांव के लोगों ने अपने गांव के राशन डीलर पर धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हडौली के ग्रामीण सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने आपूर्ति कार्यालय के सामने हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव का राशन डीलर गरीब ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करता है। बीच-बीच में उन्हें राशन नहीं देता। ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक से उक्त राशन डीलर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। आपूर्ति निरीक्षक के जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर बुद्ध सिंह, विरेंद्र, राजकुमार, कृष्ण, विनोद, ऋषिपाल, प्रकाश और जगबीरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed