फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against fee increase: Hunger strike lasted 51 hours, ended on assurance

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 51 घंटे चली भूख हड़ताल, आश्वासन पर समाप्त

Thu, 14 Dec 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Protest against fee increase: Hunger strike lasted 51 hours, ended on assurance
कलेक्ट्रेट में रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ता का जूस पिलाकर धरना  समाप्त  कराते विधायक चंदन चौहा
- रालोद व भाकियू नेताओं के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

- नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने समस्याओं का समाधान कराए जाने का दिया आश्वासन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की गलत नीतियों के खिलाफ कलक्ट्रेट में तीन दिन से चल रही भूख हड़ताल आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। छात्रों की भूख हड़ताल 51 घंटे चली। रालोद व भाकियू नेताओं के हस्तक्षेप के बाद छात्र-छात्राओं के अनिश्चितकालीन धरने को समाप्त कराया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने सभी समस्याओं का समय-समय पर समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद छात्र-छात्राएं धरना खत्म कर लौट गए।

विवि की ओर से की गई परीक्षा फीस वृद्धि के विरोध में कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के तत्वावधान में पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल चल रही थी। करीब 51 घंटे भूखे रहकर छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर दिन रात डटे हुए थे। बुधवार को बड़ी संख्या में गुस्साए छात्र-छात्राएं कलक्ट्रेट में जमा हुए। धरने के बीच मीरापुर विधानसभा से रालोद विधायक चंदन सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महासचिव अजीत राठी, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, कृष्णपाल राठी, भाकियू चरण सिंह टिकैत, जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा, कमल गौतम और सतबीर वर्मा पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने विवि की नीति के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। विधायक चंदन सिंह चौहान ने कहा कि जो युवा देश का भविष्य है आज वह धरने पर बैठने को मजबूर है। यह बेहद निंदनीय है कि तीन दिन से भूखे रहकर छात्र धरना दे रहे हैं, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी रालोद इतना कमजोर नहीं हुआ कि छात्रों के लिए नहीं लड़ सकती है। विश्वविद्यालयों को अपना फैसला बदलना होगा। सभी बच्चे गरीब परिवार से आते हैं, यह इतनी फीस वहन नहीं कर सकते। अगर विवि ने समाधान नहीं किया तो सात जनवरी को रालोद बड़ा आंदोलन करेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को भी अपनी बात रखने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल

कलक्ट्रेट में विवि के खिलाफ पिछले तीन दिनों से चल रही भूख हड़ताल को जूस पिलाकर खत्म कराया गया। रालोद विधायक चंदन सिंह चौहान और भाकियू नेता चरण सिंह टिकैत आदि ने भूख हड़ताल करने वाले छात्र नेता सार्थक लाटियान, छात्र अजय प्रजापति, भाव्यांश तोमर, काजी फैज, ध्रुव राठी, उज्ज्वल, मुकुल, आशु, अभिषेक सिंह, अनस, रक्षित, नवदीप बालियान, मोहित पुंडीर और मयंक बालियान को जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त कराई।



छात्रों ने यह रखीं प्रमुख मांगें

- इस वर्ष बढ़ाए गए परीक्षा शुल्क को पूर्व की भांति किया जाए।

- अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाए।

- स्कोलरशिप के छात्र-छात्राओं के फार्म नहीं भरे जा रहे हैं, इसे शुरू कराया जाए।

- जिन छात्र-छात्राओं की बैक आई है, उनकी कॉपियों की दोबारा जांच कराई जाए।



नगर मजिस्ट्रेट ने दिलाया भरोसा

धरना समाप्त कराने से पहले नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने सभी छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का बारी-बारी से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क का फैसला कल तक आ जाएगा। जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं, उनकी कॉलेज के हिसाब से लिस्ट बनाकर विवि को सौंपी जाएगी, ताकी उसका समाधान हो सके। स्कॉलर शिप के फॉर्म के लिए भी विवि से बात कर इसे शुरु कराया जाएगा। कॉपी रिचेक के मामले में विवि ने 15 दिन का समय मांगा है, इस पर जल्द ही निर्णय आएगा।



तीसरे दिन पहुंची मेडिकल टीम

तीन दिन से भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि भूख हड़ताल के दौरान तीन छात्रों की हालत बिगड़ गई थी, लेकिन सूचना के बाद भी मेडिकल टीम नहीं पहुंची। बुधवार को तीसरे दिन चिकित्सकों ने आकर छात्रों की जांच की। जिला चिकित्सालय से पहुंचे डॉ. उमंग सिंघल, वार्ड बॉय जतिन कुमार और 108 एंबुलेंस कर्मी सोनू ने छात्रों की जांच की। उन्होंने बताया कि सभी छात्र का स्वास्थ्य ठीक पाया गया है।



अनिश्चितकालीन धरने में शामिल रहें यह विद्यार्थी

छात्र नेता सार्थक लाटियान सहित छात्र काजी फैज, अजय प्रजापति, मोहित पुंडीर, आशु चौधरी, ध्रुव राठी, मयंक बालियान, भाव्यांश तोमर, छात्रा रश्मि, कोमल, मानसी, काजल, निशा, पलक, कीर्ति, नेहा, वैभव, शेखर, सानिया, आयशा, कोमल, कशक, बुशरा, मानसी पाल, काजल, निधी, खुशी, अंजलि, साइमा, मनीषा, निशा, नेहा, कुमकुम, प्रियांशी, आरजू, रुकमणी, प्रीति, राकिब, सुहैल खान आदि अनिश्चतकालीन धरने में मौजूद रहे।


केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिखा शिक्षा मंत्री को पत्र

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि फीस वृद्धि को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध विद्यालयों की परीक्षा फीस चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा फीस के बराबर किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान किया जाएगा।



बीएससी के 133 छात्रों को फेल करने का आरोप
रालोद नेता सुधीर भारतीय ने आरोप लगाया कि एसडी मैनेजमेंट काॅलेज में बीएससी के 138 छात्र-छात्राओं में से 133 को फेल कर दिया गया है। जिनकी बैक भरने में मोटी फीस ली जाती है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ छात्रों का फेल होना संभव नहीं है। इस समस्या का भी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed