फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against corruption

भ्रष्टाचार व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा व प्रदर्शन

Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protest against corruption
बुढ़ाना में ब्लॉक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्यक? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भ्रष्टाचार के विरोध में सांकेतिक धरना दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। ब्लॉक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा मारपीट के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज रालोद व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। अपनी मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को दिया।
रालोद व भीम आर्मी के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी शनिवार को कस्बे के एक बैंक्वटहॉल में एकत्र हुए। ब्लॉक कार्यालय में मारपीट के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देेवी के बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक के नेतृत्व में आयोजित धरने में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि भैसाना गांव की महिला प्रधान पति के साथ ब्लॉक कार्यालय में मारपीट व दुर्व्यवहार हुआ तथा उसके खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी नहीं की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिवों ने ग्राम पंचायत निधि से अवैध रूप से पैसे निकालकर उनका गबन किया है, जिसकी जांच की जा रही है। अनुसूचित जाति के लोगों व ग्राम प्रधानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर रालोद व भीम आर्मी के कार्यकर्ता धरने से उठकर सड़क पर आ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में ज्ञापन तहसीलदार जयेंद्र सिंह को दिया। यह ज्ञापन उनके माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया है। इस मौके पर सुरेंद्र सहरावत, राहुल बालियान, मनोज, जगदीश पाल, जब्बार, मुजफ्फर अली, सत्यपाल सहरावत, संदीप व देवेंद्र आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed