फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against attack on BJP workers

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Protest against attack on BJP workers
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। पश्चिमी बंगाल में हुई हिंसा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया।

खतौली मंडल में अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय के नेतृत्व में पश्चिमी बंगाल में हुई हिंसा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार किया है, इसका पूर्ण विरोध किया जाएगा। सुरेश आर्य ने राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। मदन छाबड़ा ने कहा कि जिस प्रकार बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जनता पर अत्याचार हो रहा है, यह निंदनीय है। ऐसी स्थिति में आरोपी विधायकों सहित ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन में अश्वनी उपाध्याय, प्रशांत देशवाल, मदन छाबड़ा, मुकेश चंदेल, सुरेश आर्य, राकेश प्रजापति, सुरेंद्र उपाध्याय, श्याम रहेजा, सुमित रहेजा, अजय भुर्जी, आशीष कुमार, ओमकार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed