फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Proposals not passed in board meeting due to opposition from councilors

Muzaffarnagar News: सभासदों के विरोध के चलते बोर्ड बैठक में पास नहीं हुए प्रस्ताव

Thu, 22 Jun 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Proposals not passed in board meeting due to opposition from councilors
- प्रस्ताव के विरोध में खड़े हो गए नगर पंचायत के आठ सभासद
विज्ञापन

- नगर पंचायत क्षेत्र का एक साल का अनुमानित बजट 25 करोड़ रखा गया
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में विपक्षी सभासदों के विरोध के चलते कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ। एक साल का अनुमानित बजट 25 करोड़ रखा गया है। इसमें कांवड़ यात्रा और बकरीद के लिए व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। एक सभासद ने सिर्फ पुरकाजी में ही व्यवस्था करने की बात कही। मगर, चेयरमैन जहीर फारूखी ने कहा कि प्रदेश सीमा से गांव फलौदा तक नगर पंचायत की ओर से भव्य व्यवस्था कराई जाएगी।
पहली बोर्ड बैठक में ही विपक्ष के सभासदों ने मुखर विरोध किया। चेयरमैन जहीर फारूखी ने कहा कि सड़क बनवाने और नई लाइट लगवाने का कार्य करना चाहते थे, लेकिन विपक्ष के आठ सभासदों ने दोनों प्रस्तावों का हाथ उठाकर विरोध किया। पक्ष में सिर्फ सात सभासद रह जाने के कारण दोनों प्रस्ताव निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

चेयरमैन का दावा है कि विपक्षी आठ सभासद नगर पंचायत कार्यालय में अपने बैठने के लिए अलग कक्ष देने की मांग कर रहे हैं, जिसे खारिज कर दिया गया। बैठक में ईओ सुरजीत कुमार, बाबू समर काजमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभासद बोले, बर्बाद नहीं होने देंगे नगर पंचायत का पैसा
पुरकाजी। नगर पंचायत के विपक्षी सभासदों ने चेयरमैन पर बेवजह नगर पंचायत का पैसा बर्बाद करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कस्बे में नई सड़कें बनाने व नई लाइटें लगाने के प्रस्ताव रखे गए। कस्बे की कई सड़कें अभी दो वर्ष पूर्व ही बनाई गई थी, जो बारिश में टूट गईं हैं। उन सड़कों की मरम्मत करने की जिम्मेदारी सड़क बनाने वाले ठेकेदार की है। उन सड़कों को ठीक ना कराकर नई सड़कें बनाने के नए प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया था। इसके अलावा कस्बे लगाई गई अधिकांश लाइटों के तार मामूली रूप से खराब हैं, उन्हें ठीक ना कराकर नई लाइटें लगाने का प्रस्ताव रखा गया। इसी वजह से दोनों प्रस्तावों का विरोध किया गया। नगर पंचायत का पैसा बर्बाद नहीं होने देंगे। वार्डों में जो विकास कार्य जरूरी होगा, वहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed