फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Proposal to Demolish Gol Market and Rebuild it with Parking Facilities

Muzaffarnagar News: गोल मार्केट गिराकर पार्किंग के साथ बनाने का प्रस्ताव

Mon, 11 May 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Proposal to Demolish Gol Market and Rebuild it with Parking Facilities
शिव चौक के समीप स्थित गोल मार्केट। संवाद
मुजफ्फरनगर। शहर के बीच शिव चौक स्थित गोल मार्केट को गिराकर पार्किंग के साथ दोबारा बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। डीएम उमेश मिश्रा और पालिका के अधिकारियों ने मार्केट के व्यापारियों के साथ दो दौर की बातचीत की है। व्यापारियों के बीच प्रस्ताव पर असमंजस की स्थिति है। सहमति बनी तो कांवड़ यात्रा के बाद मार्केट को गिराया जा सकता है।
विज्ञापन

गोल मार्केट का निर्माण करीब 60 साल पहले नगर पालिका ने कराया था। वर्तमान में दुकानों की स्थिति जर्जर होने लगी है। शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए पालिका और प्रशासन ने अब गोल मार्केट को ध्वस्त कर वहां अंडरग्राउंड पार्किंग सहित दो मंजिला निर्माण कार्य कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव को लेकर एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। व्यापारियों का कहना है कि आपसी विचार विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भविष्य को देखते हुए बनाई योजना : मीनाक्षी
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि व्यापारियों की सहमति के आधार पर योजना बनाई गई है। शिव चौक शहर के बीच में है और गोल मार्केट सटा हुआ है। अगर पार्किंग बन जाएगी तो आसपास के बाजारों को भी लाभ होगा। परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा और दुकानों को नवनिर्माण भी हो जाएगा।

------
व्यापारियों की लेंगे राय, निर्वाल को बनाया संरक्षक
फोटो
उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन की तुलसी पार्क में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के संयोजन और जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। संगठन के राजेंद्र अरोरा ने कहा कि यदि मार्केट का पुनर्निर्माण कराया जाए तो दो से तीन वर्ष का समय लग सकता है। उस स्थिति में मार्केट के 32 व्यापारियों सहित वहां कार्य करने वाले करीब 200 परिवारों के समक्ष रोजी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस मामले में एक-एक व्यापारी से राय ली जाएगी। सर्वसम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष को संगठन का संरक्षक बनाया गया है। इस मौके पर मंजीत सिंह, मोहित नागपाल, संजय कुमार, जाहिद हसन, पवन वर्मा, नवदीप, मुकेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed