फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Proposal to create a municipality dropped in meeting of Nagar Panchayat

नगर पंचायत की बैठक में पालिका बनाने का प्रस्ताव गिरा

Thu, 24 Oct 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Proposal to create a municipality dropped in meeting of Nagar Panchayat
नगर पंचायत की बैठक में पालिका बनाने का प्रस्ताव गिरा
विज्ञापन

बुढ़ाना। नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में पंचायत को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव बहुमत नहीं मिलने के कारण गिर गया। नगर पालिका बनाने के पक्ष में दो तथा विपक्ष में आठ नगर पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला। सर्वसम्मति से विकास संबंधी विभिन्न प्रस्ताव पास हुए।

नगर पंचायत कार्यालय के मीटिंग हॉल में बोर्ड की बैठक का आयोजन हुुआ। कस्बे के विकास कार्यों को लेकर आयोजित बोर्ड की बैठक में चेयरपर्सन बाला त्यागी के साथ विधायक उमेश मलिक भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान नगर पंचायत सदस्य राशिद अजीम ने नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग उठाई। राशिद अजीम की इस मांग पर नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिलने को लेकर दो वोट मिले। उसकी मांग के विरुद्ध आठ नगर पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला। इस मौके पर चेयरपर्सन बाला त्यागी ने मीटिंग में बताया कि शासनादेशों के अनुसार नगर पालिका बनाने के लिए एक लाख की आबादी का होना अनिवार्य है। कस्बे में शहरी करण की विशेषताएं उपलब्ध होनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि व चेयरपर्सन बाला त्यागी ने बताया कि नगर पंचायत बुढ़ाना, नगर पालिका बनने का मानक पूरा नहीं करती है। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत बुढ़ाना को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव धड़ाम से गिर गया। बैठक में स्वकर लागू करने, वाल्मीकि बस्ती में पार्क बनाने, नगर पंचायत कार्यालय की मरम्मत करवाने, निष्प्रयोजित सामान की नीलामी सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। कस्बे के योगपुरा रोड पर निर्मित नगर पंचायत की दुकानों की नीलामी का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed