फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Proposal for distribution of ration hanging in the block development office for 20 weeks

खंड विकास कार्यालय में 20 सप्ताह तक लटका रहा राशन वितरण का प्रस्ताव

Sun, 05 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Proposal for distribution of ration hanging in the block development office for 20 weeks
मुजफ्फरनगर। खंड विकास कार्यालय शाहपुर की लापरवाही के कारण सावटू के सरस्वती समूह के पक्ष में राशन वितरण का प्रस्ताव लटका रहा। ब्लॉक से तहसील तक प्रस्ताव 20 सप्ताह में पहुंचा, जबकि इसका अधिकतम समय दो सप्ताह तय है। एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार ने खुली बैठक में समूह के पक्ष में राशन वितरण के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

गांव सावटू में 26 नवंबर 2021 को खुली बैठक में राशन वितरण करने का प्रस्ताव गांव के महिला रितु की अध्यक्षता वाले सरस्वती समूह की 10 महिलाओं को दिया गया था। एसडीएम बुढ़ाना ने यह प्रस्ताव रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि खंड विकास कार्यालय शाहपुर से प्रस्ताव तहसील में देरी से पहुंचा। शासनादेश है कि दो सप्ताह में प्रस्ताव मिल जाना चाहिए था। यह भी कहा गया कि खुली बैठक के दिन अभिकर्ता समूह ने अर्नेस्ट मनी का बैंक ड्राफ्ट जिला पूर्ति अधिकारी के पक्ष में जमा नहीं किया। खुली बैठक की वीडियोग्राफी नही कराई गई थी। एसडीएम ने बताया कि तहसील स्तरीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर समूह के पक्ष में किए गए प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की गलती, सजा समूह को मिली
जन कल्याण समिति के संयोजक प्रमोद बालियान का कहना है कि पूरे मामले में प्रशासन की गलती है। वीडियोग्राफी प्रशासन को करानी चाहिए थी। खंड विकास कार्यालय से प्रस्ताव तहसील में प्रशासन ने देरी से भेजा। लेकिन समूह के पक्ष का प्रस्ताव निरस्त किए जाने से महिलाओं के बीच निराशा का माहौल है। गांव के कुछ लोग अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर समूह की महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और सीएम और पीएम को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed