{"_id":"60256f0d8ebc3ee9475405e4","slug":"property-worth-lakhs-stolen-from-many-houses-muzaffarnagar-news-mrt5248856136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मकानों से लाखों की संपत्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मकानों से लाखों की संपत्ति चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई मकानों से लाखों की संपत्ति चोरी
खतौली। सठेड़ी गांव में चोरों ने बुधवार रात कई घरों का खंगाल कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर मौके पर आई पुलिस का ग्रामीणों ने घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को शांत कर जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। तहरीर लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेड़ी में बुधवार रात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाया। चोरों ने मकानों में घुस कर उन सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया, जिनमें मकान स्वामी सोए हुए थे। अन्य कमरों में दाखिल होकर चोरों ने अलमारी, संदूक आदि को खंगालकर वहां से कीमती सामान, नगदी समेत सोने- चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने सुभाष, धर्मेंद्र, कल्लन, राजकुमार, धर्मपाल सहित अखिल के घर को अपना निशाना बनाया। मामले की जानकारी उस समय हुई, जब अखिल शुगर मिल में गन्ना ले जाने के लिए लगभग ढाई बजे उठा तो उसका कमरा बाहर से बंद था। उसने अन्य परिजनों को फोन पर सूचना देकर अपने कमरे को बाहर से खुलवाया। जब उसने देखा कि घर के अन्य कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। शोरशराबे पर आसपास में जाग हो गई। धीरे-धीरे सभी के घरों में चोरी की सूचना मिली। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चोरों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को गांव में चोरी की सूचना दी। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने जल्द घटना खुलासा करने का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।