फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Property dealer's murder: Rambir surrendered in court

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी रामबीर का कोर्ट में सरेंडर

Wed, 04 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's murder: Rambir surrendered in court
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी रामबीर का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी रामबीर ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी रामबीर गैंगेस्टर कोर्ट से जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। इससे पूर्व, दो नामजद आरोपियों ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

आठ फरवरी की सुबह जानसठ बस अड्डे के सामने पुलिस सहायता केंद्र के बराबर में काले रंग की कार की डिक्की में देहरादून के आदर्श कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह पुत्र राजाराम का गोली लगा शव पुलिस ने बरामद किया था। पंकज सिंह की चार गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद देहरादून निवासी बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती, मेरठ निवासी यतेंद्र चौधरी, मुजफ्फरनगर रामबीर और रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय पुत्र बिशंबर सिंह के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने बताया था कि टिहरी जेल में बंद जितेंद्र रावत ने रंगदारी नहीं देने पर उसके पति की हत्या करवाई है। सात फरवरी की रात करीब 8.30 बजे आरोपी रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय ही पंकज सिंह को घर से बुलाकर ले गया था। फिलहाल जितेंद्र रावत टिहरी जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि नामजद मेरठ के आरोपी यतेंद्र चौधरी ने 15 दिन पूर्व पुलिस से बचने के लिए मेरठ की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। नामजद आरोपी खतौली के मोहल्ला पक्काबाग निवासी व हाल निवासी शांतिकुंज नेहरू नगर देहरादून निवासी रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय ने भी मुजफ्फरनगर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी रामबीर फरार चल रहा था। आरोपी रामबीर ने भी मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed