{"_id":"5e6149768ebc3eead87e3f60","slug":"property-dealer-pankaj-singh-massacre-khatauli-news-mrt472365393","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का राज जेल में बंद आरोपी खोलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का राज जेल में बंद आरोपी खोलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड का राज जेल में बंद आरोपी ही खोलेंगे। पुलिस ने कोर्ट में सरेंडर करके जेल गए तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
आठ फरवरी की सुबह जानसठ बस अड्डे के सामने पुलिस सहायता केंद्र के बराबर में काले रंग की कार की डिग्गी में देहरादून के आदर्श कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह पुत्र राजाराम का गोली लगा शव पुलिस ने बरामद किया था। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद देहरादून निवासी बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती, मेरठ निवासी यतेंद्र चौधरी, मुजफ्फरनगर रामबीर और रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय पुत्र बिशंबर सिंह के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने आरोप लगाया था कि सात फरवरी की रात करीब 8.30 बजे आरोपी रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय ही पंकज सिंह को घर से बुलाकर ले गया था। फिलहाल जितेंद्र रावत टिहरी जेल में बंद है। मेरठ के आरोपी यतेंद्र चौधरी ने मेरठ की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। नामजद आरोपी खतौली के मोहल्ला पक्काबाग निवासी एवं हाल निवासी शांतिकुंज नेहरू नगर देहरादून निवासी रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय और मुजफ्फरनगर निवासी रामबीर ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। फिलहाल तीनों आरोपी जेल में बंद है। प्रापर्टी डीलर पंकज सिंह हत्या की सही वजह अभी राज बनी हुई है। लगाए गए आरोपों की सत्यता को लेकर पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। जिसके तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।