{"_id":"5e4053358ebc3ee5cc5b1002","slug":"property-dealer-murder-case-police-will-take-rawat-on-remand-khatauli-news-mrt4681285187","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के प्रॉपट्री डीलर की हत्या में रावत को रिमांड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून के प्रॉपट्री डीलर की हत्या में रावत को रिमांड पर लेगी पुलिस
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में रावत को रिमांड पर लेगी पुलिस
खतौली (मुजफ्फरनगर)। देहरादून के हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह की हत्या में नामजद आरोपी टिहरी जेल में बंद बदमाश देहरादून निवासी जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती को खतौली पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने रिमांड पर लेने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। हत्या में नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खतौली पुलिस ने देहरादून में डेरा डाल दिया है। देहरादून में पुलिस ने आरोपियों के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश भी दी।
शनिवार की सुबह जानसठ रोड पर पुलिस बूथ के पास फॉर्च्यूनर कार की डिक्की के अंदर से प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह का गोली लगा शव मिला था। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने पुलिस को बताया था कि टिहरी जेल में बंद बदमाश जितेंद्र रावत ने रंगदारी नहीं देने पर उसके पति की हत्या करवाई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर बदमाश जितेंद्र रावत, यतेंद्र चौधरी, रामबीर और रोजी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को ही पुलिस की टीम गठित करके देहरादून भेज दी गई थी। देहरादून में पुलिस टीम नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि रंगदारी मांगने को लेकर टिहरी जेल में बंद बदमाश जितेंद्र रावत को रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड पर लेकर ही उससे पूछताछ की जाएगी।
प्रॉपर्टी डीलर को चार गोली मारी, एक बुलेट शव से निकला
खतौली। हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह की कार के अंदर ही चार गोलियां मारकर हत्या की गई है। एक बुलेट शव के अंदर से निकला है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो चुकी है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या पूरी साजिश के तहत की गई है। पुलिस को यह भी शक है कि जिस तरीके से चार गोलियां मारकर हत्या की गई। ऐसी वारदात को अंजाम सिर्फ एक शूटर बदमाश ही दे सकता है। इससे साफ जाहिर है कि कार के अंदर आरोपी रामबीर और रोजी के अलावा अन्य तीसरा व्यक्ति भी था, वह शूटर बदमाश भी हो सकता है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि प्रॉपर्टी डीलर की चार गोली मारकर हत्या की गई थी। शव के अंदर से एक बुलेट भी निकला है।
विज्ञापन
वारदात स्थल को लेकर उलझनें
प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह की गोली मारकर हत्या देहरादून में ही कर दी गई थी या फिर मुजफ्फरनगर पहुंचने पर की। पुलिस के सामने ये बड़ा सवाल है। जब तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ जाते, पुलिस के सामने यह सवाल बना ही रहेगा। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने पुलिस को बताया था कि गेस्ट हाउस में उसके पति पंकज सिंह को रामबीर, रोजी, यतेंद्र चौधरी ने शराब पिलाई। गेस्ट हाउस से शराब पीने बाद पंकज सिंह को कार में लेकर तीनों चल दिए। इन लोगों ने चलती कार में पंकज सिंह की देहरादून में गोली मारी या फिर मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हत्या की गई। पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल बना हुआ है।