{"_id":"5e459aa28ebc3ee5bd55b1ec","slug":"prompt-tender-issue-order-muzaffarnagar-news-mrt4688357117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने दिए शीघ्र टेंडर जारी करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने दिए शीघ्र टेंडर जारी करने के आदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त सहारनपुर ने नगर पालिका के खाते में पड़ी 14वें वित्त की धनराशि से होने वाले कार्यों के टेंडर शीघ्र जारी करने के आदेश दिए हैं। नगर पालिका के पास 3.95 करोड़ रुपये ब्याज के हैं, जबकि 8.43 करोड़ रुपये जनवरी माह में मिले हैं। इस रकम को यदि 31 मार्च तक खर्च नहीं किया गया तो यह लैप्स हो जाएगी।
नगर पालिका में 14वें वित्त की धनराशि के ब्याज का 3.95 करोड़ रुपया पड़ा है। इस रकम को दिसंबर 2019 तक खर्च किया जाना था. लेकिन टेंडर नहीं हुए। शासन ने यह राशि खर्च करने की समय सीमा अब 31 मार्च 2020 तक बढ़ा दी है। इसके बावजूद प्रस्तावित सूची में शामिल कार्यों के टेंडर जारी नहीं किए गए। इसके अतिरिक्त 9.43 करोड़ रुपये जनवरी माह में ही नगर पालिका को मिले हैं। यह राशि भी 31 मार्च तक ही खर्च होनी है। अमर उजाला ने 12 फरवरी के अंक में ‘खाते में पड़े 8.43 करोड़ को खर्च का इंतजार’ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इस मामले में सभासद राजीव शर्मा ने भी मंडलायुक्त से इस मामले में शिकायत करते हुए जल्द ही कार्यों के टेंडर जारी कराने की मांग की थी। कमिश्नर संजय कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर शीघ्र टेंडर जारी कराने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त शासन को प्रेषित की गई अहिल्या बाई होल्कर चौक के सौंदर्यीकरण कार्य की जांच आख्या की छायाप्रति भी मांगी है।