{"_id":"6054eccb8ebc3ee64a35601e","slug":"programs-will-be-held-in-every-assembly-today-muzaffarnagar-news-mrt530727937","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विधानसभा में आज होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विधानसभा में आज होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सीएम योगी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12 बजे से एक बजे के मध्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सभी विधानसभाओं में अपराह्न एक बजे से दो बजे के मध्य आमंत्रित जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधानसभा वार विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण, प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास होगा। विधानसभा बुढ़ाना में ग्राम कुरालसी में श्री देवी मंदिर पर पर्यटन विकास द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार विधानसभा चरथावल के ग्राम चरौली में अटाली शिव मंदिर पर, विधानसभा पुरकाजी के ग्राम मेघा शकरपुर में बाबा हरिदास सिद्धपीठ मंदिर पर, सदर विधानसभा के ग्राम शेरनगर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर, विधानसभा खतौली के तहसील जानसठ स्थित ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर तथा मीरापुर के संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में पर्यटन विकास विभाग द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन होगा।