फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Procession taken out in Bhopa, Belda, Jaoli on the occasion of Eid Miladunnabi

Muzaffarnagar News: ईद मिलादुन्नबी पर भोपा, बेलड़ा, जौली में निकाला जुलूस

Sat, 06 Sep 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in Bhopa, Belda, Jaoli on the occasion of Eid Miladunnabi
बेलडा गांव में ईद मिलादुन्नबी पर निकाले जा जुलुस मे कला का प्रदर्शन करते। स्रोत आयोजक
भोपा। पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया गया। भोपा, बेलड़ा, जौली में जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया।
विज्ञापन

गांव बेलड़ा में स्थित लतीफी मस्जिद से जलूस मोहम्मदी शुरू होकर बाजार के रास्ते होकर डाकखाना चौक, होली चौक से होकर बस स्टैंड से वापस लतीफी मस्जिद में सम्पन्न हुआ। मौलाना मौहम्मद अजीम ने तकरीर की। लुत्फुर्रह्मान, हाजी हनीफ, शमीम, अब्दुल कयूम, खुर्शीद, अलीजान,आदि मौजूद रहे। गुलाम साबिर ने बताया कि भोपा में भी जुलूसे मुहम्मदी का आयोजन हुआ जो मुख्य मार्गों से निकाला गया। अनेक स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। जौली में भी जुलूस मोहम्मदी निकल गया। इस अवसर पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा, विनोद शर्मा, मनोज, अंकित मौजूद रहे

मोहम्मद साहब ने सेवा में बिताया था जीवन : ककरौली में बिहारगढ़ स्थित चिल्लगाह शरीफ में ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया गया। चिल्लगाह शरीफ से जयरीनों का एक जत्था विशेष चादर लेकर कलियर शरीफ के लिए रवाना किया गया। सज्जादा नबी हज़रत सूफी जव्वाद अहमद खुशहाली ने कहा कि हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म इंसानियत के लिए हुआ था। मोहम्मद साहब ने खुदा की सच्ची इबादत के साथ-साथ सम्मान, दया भाव, समानता तथा मानव सेवा का पैगाम दिया था। सूफी मोहम्मद साजिद ने दुआ कराई। इस दौरान सूफी मोहम्मद रईस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद बाकर गजरौला, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद खुर्शीद, सूफी असलम, प्रधान संजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed