{"_id":"6838544fa6426b4eee0b6bf1","slug":"procession-procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-maharana-pratap-of-maharana-pratap-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-146742-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ट्रैक्टरों के साथ लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा से पूर्व पंडित सोनू शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया। मीरापुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ ठाकुर सागर सोम, मनोज चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। यात्रा फलावदा तिराहा, जानसठ तिराहा, जीटी रोड, कीर्ति स्तंभ, रोडवेज बस अड्डा, ब्लाॅक कार्यालय, गांव तिगाई होते हुए भंगेला कट पर पहुंच कर संपन्न हुई।
शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान जीटी रोड का यातायाता प्रभावित रहा। शोभायात्रा में सागर सोम, मनोज चौहान, सतीश चौहान, यनेश तंवर, तुषार चौहान, सुधीश पुंडीर, डॉ. विकास पुंडीर, अनिल पंडीर, विनोद ठाकुर, सोनू ठाकुर, दीपक तोमर शामिल रहे।