फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Problems arise due to population growth: CMO

जनसंख्या वृद्धि से पैदा होती है समस्याएं : सीएमओ

Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Problems arise due to population growth: CMO
सनातन धर्म महाविद्यालय में जनसख्या दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जनसंख्या वृद्धि से पैदा होती है समस्याएं : सीएमओ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि से समाज में विभिन्न समस्याएं पैदा होती हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है। जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य भी लोगों को जागरूक करना है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग के सहयोग से एसडी ग्लोबल स्कूल में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ और जिला शिक्षा स्वास्थ्य अधिकारी गीतांजलि रहीं। सीएमओ ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। स्कूल के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा और प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में जानकारी दी। छात्रा मेहर और जसिया ने सुंदर रंगोली बनाई। कक्षा आठ की छात्रा यशिका अवाना ने जागरुकता का संदेश दिया। कक्षा 9 की छात्रा याशिका, शगुन आर्या, दिशा चौधरी, दीया, पीहू, शगुन, कनक, अंशिका तोमर ने नाटक से जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर प्रीति गोयल, ईशा, अनुज राठी, दीपाली, श्वेता जैन, रूपा, दीपिका, मोनिका वर्मा, अमिता, रुचि, सचिन, कोमल, सोनिका शर्मा, अभिलाषा, सागर, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, निखिल, सुभाष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed