फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prize wrestling of four lakh rupees left on par

Muzaffarnagar News: बराबरी पर छूटी चार लाख रुपये की इनामी कुश्ती

Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Prize wrestling of four lakh rupees left on par
अमर नायक स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित दंगल का हुआ समापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पहलवानों नासिर और कृष्ण के बीच हुई कुश्ती


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। अमर नायक स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित विशाल दंगल के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय पहलवानों नासिर और कृष्ण के बीच हुई चार लाख रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। मुख्य अतिथि आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। यदि खेल के मैदान होंगे तो युवा नशे आदि से दूर रहेगा। जनप्रतिनिधि शिक्षा के साथ-साथ खेलों के प्रति भी ध्यान दें।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अध्यक्ष रहे राहुल बालियान और जितेंद्र बालियान कुटबी की द्वितीय पुण्यतिथि पर दंगल आयोजित किया गया। दूसरे दिन गुरु हनुमान अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय पहलवान नासिर और सोनीपत बहियापुर के पहलवान कृष्ण के बीच चार लाख रुपये की ईनामी कुश्ती बराबरी पर रही। इसके बाद दर्शकों की मांग पर दोनों पहलवानों के बीच अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में तीन मिनट की कुश्ती कराई गई। यह भी बराबरी पर रही।
विज्ञापन




इसके अलावा सुमित खरखड़ी व साहिल के बीच 51 हजार रुपये की कुश्ती हुई। इसमें सुमित ने जीत हासिल की। जोंटी पहलवान और राहुल राठी के बीच हुई 51 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर रही। नरेश सोनीपत व रोहित सीआईएसएफ, अनुज तोमर व रोहित भाटी, पंकज राणा व अभिराज दौराला, शुभम व सोहेल के बीच हुईं कुश्ती भी बराबरी पर रही। दंगल के संयोजक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान, कुटबी के ग्राम प्रधान विश्वेंद्र बालियान और आयोजक मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक राजपाल सिंह बालियान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अमीर कासिम, अंकित बालियान, सलीम चौधरी, इरशाद चौधरी, यूनुस चौधरी, विकास शर्मा, संयुक्त खेल मोर्चा के संयोजक विनोद पहलवान, डॉ गौरव सैनी, प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र सिंह, अनुज कुमार और कुश्ती कोच प्रवीण कुमार ने निभाई।







दिल्ली में जीती जाएगी पहलवानों की लड़ाई : चंद्रशेखर



दंगल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि दिल्ली में भी कुश्ती की लड़ाई जीती जाएगी। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण से कानून बड़ा है। कानून के सामने सब छोटे हैं। हमारे खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद



अर्जुन अवॉर्डी व एशियन चैंपियंस पहलवान सुभाष तोमर, अर्जुन अवॉर्डी शोकेंद्र तोमर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान गौरव बालियान, विक्रांत उर्फ विक्की, साहिल दलाल और सुमित आदि पहलवानों का उत्साहवर्धन किया ।








अजय हुड्डा के गीतों पर थिरके दर्शक



दंगल समापन पर हरियाणा के प्रसिद्ध गायक अजय हुड्डा ने अपनी टीम के साथ ‘जिंदाबाद जवानी, जिंदाबाद किसानी’ गाना गाकर सभी की वाहवाही लूटी। इसके अलावा प्रसिद्ध रागिनी कलाकार राहुल बालियान जीवना ने राहुल बालियान और जितेंद्र बालियान को समर्पित गीत सुना कर सभी को भावविभोर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed