फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Priyanka spoke to Noora's wife, I will come again

नूरा की पत्नी से बोलीं प्रियंका, मैं फिर आऊंगी

Sun, 05 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Priyanka spoke to Noora's wife, I will come again
मुजफ्फरनगर में पीड़िता रुकैया से घटनाक्रम की जानकारी लेतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नूरा की पत्नी से बोलीं प्रियंका, मैं फिर आऊंगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए उपद्रव में मारे गए श्रमिक नूर मोहम्मद उर्फ नूरा की पत्नी सन्नो से मिलते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा अपने जज्बात को काबू में नहीं रख पाईं। सन्नो को गले लगाकर फफक पड़ीं। उन्होंने सन्नो से उसका मोबाइल नंबर लिया तथा मेसेज के जरिये अपना फोन नंबर भी दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं फिर आऊंगी। प्रियंका उनसे बाद में फोन पर संपर्क करने की बात कहकर गईं हैं। साथ ही परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका अपनी गाड़ी से मौलाना असद रजा के आवास से नूरा के घर के लिए चलीं। गली तंग होने के कारण गाड़ी से वहां पहुंचना संभव नहीं था। इसलिए करीब 200 मीटर पैदल चलकर बेहद संकरी गली में नूरा के घर पूर्वाह्न 11.10 बजे पहुंची। मृतक नूरा के मामा मनशाद से घटना के बारे में जानकारी ली। मनशाद ने बताया कि नूरा श्रमिक था। नूरा का घर नहीं है, मां-बाप भी नहीं हैं, वह मेरे पास रहता था। उसकी डेेढ़ साल की बेटी हुमैरा है, जिसे पता नहीं कि उसका बाप नहीं रहा। पत्नी सात माह की गर्भवती है, उस पर कहर टूट गया है। सब सुनकर प्रियंका भावुक हो गई। इसके बाद प्रियंका अंदर कमरे में इद्दत में बैठी नूरा की पत्नी सन्नो (22) से पर्दे में मिलीं। सन्नो की बहन शाहीन ने बताया कि प्रियंका ने नूरा की डेढ़ साल की बेटी हुमैरा के सिर पर हाथ रखा। सन्नो से बात करते हुए प्रियंका भावुक हो उठीं। सन्नो को गले लगाकर फफक पड़ीं। शाहीन ने बताया कि प्रियंका गांधी ने उनका मोबाइल नंबर नोट किया है। साथ ही मेसेज के जरिये अपना फोन नंबर भी उन्हें दिया है। सन्नो की इद्दत खत्म होने के बारे में पूछा तथा बाद में फोन पर संपर्क करने का भी आश्वासन दिया है। शाहीन के मुताबिक प्रियंका ने सन्नो से कहा कि तुम्हारी इद्दत पूरी होने पर फिर आऊंगी। नूरा के परिजनों के साथ प्रियंका 20 मिनट तक रहीं तथा उनका दुख दर्द सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed