फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Private buses passing through Kanwar Marg, people upset

कांवड़ मार्ग से गुजर रहीं प्राइवेट बसें, लोग परेशान

Tue, 03 Aug 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Private buses passing through Kanwar Marg, people upset
भोपा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग से गुजरती बस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कांवड़ मार्ग से गुजर रहीं प्राइवेट बसें, लोग परेशान
विज्ञापन

भोपा। गंगनहर कांवड़ मार्ग पर हाइट गेज टूटने के बाद से इस क्षेत्र में दौड़ने वाली प्राइवेट बसें निर्धारित क्षेत्रों के बजाय कांवड़ मार्ग से होकर गुजर रही हैं। इसके लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।
चौधरी चरणसिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए हाइट गेज लगाए गए थे। इन्हें कुछ समय बाद ही ओवरलोड चलने वाले वाहन संचालकों द्वारा तोड़ दिया गया था। लोगों की शिकायत करने के बाद दोबारा हाइट गेज लगाए गए, लेकिन उन्हें भी तोड़ दिया गया। हाइट गेज टूटने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र की प्राइवेट रूट की बसें भी अपना निर्धारित मार्ग छोड़कर गंगनहर पटरी मार्ग से ही होकर गुजरने लगी हैं। इसके चलते पूर्व निर्धारित रूट के गांव बेहड़ा-थ्रू ,महमूदपुर माजरा, धीराहेड़ी व निरगाजनी के ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र बिट्टू, अरविंद कुमार, रवि, बादल, विशाल, जयवीर, सत्य कुमार, सर्वेश, जितेंद्र, रूपेश, शिवकुमार, अंकुर, मनीष शर्मा, दीपक, रोहित, शुभम व सतीश चंद ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल से इन बसों को पूर्व निर्धारित मार्ग से ही चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed