{"_id":"6016ebb88ebc3e5692068039","slug":"prisoner-dies-due-to-illness-devband-news-mrt5231319183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी के चलते जेल में बंद सजायाफ्ता बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी के चलते जेल में बंद सजायाफ्ता बंदी की मौत
विज्ञापन
बीमारी से जेल में बंद कैदी की मौत
देवबंद। हत्या के प्रयास में दस वर्ष का कठोर कारावास भुगत रहे एक कैदी की मौत हो गई। बंदी पिछले लंबे समय से टीबी की बीमारी से पीड़ित था और सहारनपुर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।
राज्जूपूर चौकी क्षेत्र के रामूपुर निवासी रामेंद्र पुत्र खेमचंद (40) 17 अक्तूबर 2018 से उपकारागार में बंद था। बुधवार को उसकी सहारनपुर अस्पताल में मौत हो गई। रामेंद्र के खिलाफ रामूपुर निवासी प्रदीप ने 5 मई 2017 को पिता ब्रजपाल सिंह पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में अदालत ने उसे दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। सजा भुगतने के दौरान वह टीबी से पीड़ित हो गया था। डिप्टी जेलर सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि टीबी की बीमारी के चलते जेल प्रशासन ने बंदी रामेंद्र को कई दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।