{"_id":"666cbf0e99b761a7f40f7644","slug":"prime-ministers-wife-jashoda-ben-inaugurated-pyau-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-124184-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रधानमंत्री की पत्नी जसोदा बेन ने किया प्याऊ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रधानमंत्री की पत्नी जसोदा बेन ने किया प्याऊ का शुभारंभ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अहमदाबाद से हरिद्वार जाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू के आवास पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया और परिवार के लोगों के बीच बेहद सादगी से वक्त बिताया।
समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि प्रधानमंत्री की पत्नी कार में सवार होकर हरिद्वार जा रही थीं। व्यक्तिगत बुलावे पर वह सरकुलर रोड होते हुए परिक्रमा मार्ग स्थित आवास पर पहुंचीं। यहां रुककर उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उनकी सादगी देखकर परिवार के लोग गदगद् हो गए।
सरकुलर रोड से वापसी के समय उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर लोगों के लिए बनाए गए शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया और लोगों को गर्मी में पेयजल पिलाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गईं।