{"_id":"61f97e572951fd208546f4cd","slug":"prime-minister-s-virtual-address-will-be-held-at-five-places-in-the-district-today-dr-saini-devband-news-mrt575364628","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में आज पांच स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल उद्बोधन : डा. सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में आज पांच स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल उद्बोधन : डा. सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आज पांच स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन : डा. सैनी
देवबंद। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो फरवरी को आत्मनिर्भर भारत अर्थव्यवस्था पर वर्चुअल उद्बोधन करेंगे। कार्यक्रम के प्रसारण के लिए जनपद में पांच अलग-अलग स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
मंगलवार को शिक्षक नगर में पत्रकार वार्ता में डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि जिस तरह 31 जनवरी को प्रधानमंत्री के जन चौपाल कार्यक्रम के बाद अब दो फरवरी को प्रधानमंत्री के सुबह 11 बजे आत्मनिर्भर भारत अर्थव्यवस्था कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जनपद में पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं। जिनमें उत्तम पैलेस बेहट, हरि इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी नकुड़, देवबंद में गांव लखनौती स्थित धर्मवीर त्यागी का घेर, गठबंधन पैलेस नागल और गंगोह में निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह का आवास शामिल है। यहां पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का वर्चुअल उद्बोधन सुनाया जाएगा। डॉ. सैनी ने मंगलवार को संसद में प्रस्तुत केंद्र सरकार के आम बजट देश की जनता के हित में बताया है। पत्रकार वार्ता में विधानसभा प्रभारी करुणेश नंदन गर्ग, विपिन भारतीय व संदीप शर्मा मौजूद रहे।