फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prices of vegetables are skyrocketing, increasing burden on pockets

Muzaffarnagar News: आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, जेब पर बढ़ा बोझ

Sun, 07 Jul 2024 04:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables are skyrocketing, increasing burden on pockets
मुजफ्फरनगर। बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में लोगों की जेब पर बोझ भी बढ़ गया है। आलू-टमाटर से लहसुन और प्याज तक सभी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों में कई सब्जियों के दाम दोगुने हो गए है। 30 से 35 रुपये प्रति किलो में बिकने वाले टमाटर 80 रुपयममें मिल रहा है। वहीं, लौकी व तोरी के दाम भी डबल से अधिक हो गए हैं। आलू, हरी मिर्च, अरबी, भिंडी, शिमला मिर्च, करेला, लहसुन और प्याज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। मंडी हो या खुदरा बाजार हर जगह सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता व किसान राजेश सैनी का कहना है कि बरसात के कारण खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल नष्ट भी हो गई है। इस कारण दाम बढ़ रहे हैं।

शाहपुर के सब्जी विक्रेता कुलदीप कश्यप ने बताया कि सब्जी की कम पैदावार होने के साथ भीषण गर्मी में सब्जी की बेल नष्ट हो गईं। इस कारण दामों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ के सब्जी विक्रेता मेवाराम का कहना है कि मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है। जिस कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। पुरकाजी के सब्जी विक्रेता साजिद अहमद व आढ़ती अकील खान का कहना है कि सब्जी की पैदावार इस बार कम रही। बारिश होने से कुछ सब्जियां खराब हो गईं।
इस तरह बढ़े सब्जियों के दाम

सब्जी


पहले दाम

वर्तमान दाम

टमाटर

25-30


70-80

आलू


24-30


32-40

हरी मिर्च

30


40-50

अरबी


40


60

भिंडी


25


35

तोरी

15


30

लौकी


10


30

शिमला मिर्च

40-45


80

करेला

35


60

लहसुन

120


200

प्यास


20-25


60

नोटः सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो के हिसाब से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed