फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prices of potato and tomato increased

बढ़ने शुरू हो गए सब्जियों के दाम

Tue, 24 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prices of potato and tomato increased
नई मंडी की सब्जी मंडी में खरीदारी करते नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आलू और टमाटर के दामों में हुआ इजाफा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली और उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन होने से जिले की मंडी में सब्जी की किल्लत होने लगी है। बाहरी प्रदेशों से आने वाली सब्जी की कमी होने के साथ ही दाम भी चढ़ने लगे हैं। आलू, टमाटर, भिंडी, बैंगन तथा लौकी के दाम में इजाफा होने लगा है। सब्जी विक्रेता रेट में और बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं।

उत्तराखंड और दिल्ली में लॉकडाउन है। इसके चलते वहां मंडियों से सब्जियों की आवक कम हो गई है। जिले में बहुत सी सब्जी दिल्ली की आजादपुर मंडी और देहरादून मंडी से आती है। मेरठ की मंडी से भी काफी मात्रा में सब्जी की आपूर्ति होती है। यह सब स्थान लॉकडाउन हो गए हैं। यहां से सब्जी की आवक कम हो जाने से जिले की मंडी में सब्जी के दाम बढ़ने लगे हैं। बीते एक सप्ताह के मुकाबले कई सब्जियों के रेट पांच से दस रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। आलू के दाम 100 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति पांच किलो पर पहुंच गए हैं। हालांकि फुटकर कर एक किलो के दाम 30 रुपये तक भी है। 25 मार्च से नवरात्र भी शुरू हो गए हैं। इन दिनों आलू की खपत ज्यादा होती है, इसलिए इसके दाम में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। सब्जी विक्रेता सुभाष बताते हैं कि बाहरी मंडी से जो भी सब्जी आती है उसके रेट बढ़े हैं। जिले में पैदा होने वाली सब्जी के दाम जस के तस हैं। बड़े शहरों की मंडियां बंद होंगी तो दाम और बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में सब्जियों के दाम प्रति किलो
सब्जी 7 दिन पहले अब
आलू 20 25
मटर 30 35
टमाटर 20 40
गोभी 20 25
गाजर 20-30 20-30
लौकी 20 30
भिंडी 60 80-100
पत्ता गोभी 20 20
बैंगन 40 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed