फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Price in Muzaffarnagar

टमाटर 60, गोभी 80 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी

Fri, 19 Jul 2019 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Price in Muzaffarnagar
सब्ज मंडी में सब्जी बेचता दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सब्जियों के दामों में अचानक उछाल आ गया है। 20 से 30 रुपये किलोग्राम तक बिकने वाले टमाटर अचानक 60 रुपये किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। गोभी 80 रुपये प्रति किलो और खीरा 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। अचानक बढ़े दामों से आम आदमी सकते में है। सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश में सब्जी की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। खेतों में सब्जी के खराब हो जाने से बाजार में सब्जी की आवक कम हो गई है। इससे बाजार में सब्जी के दाम अचानक बढ़ गए हैं। आठ दिन पहले जो टमाटर 20 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे वह अचानक 60 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। बाजार में गोभी के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं। पहाड़ी गोभी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। सलाद के लिए खीरे के दाम भी 40 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। लौकी और तुरई की कीमत भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो के बीच पर पहुंच गई है। भिंडी, टिंडा और गाजर के दाम भी अचानक बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता राजेश कुमार का कहना है कि बरसात के दौरान हर साल सब्जी के दामों की यही स्थिति होती है। टमाटर और गोभी के दाम बढ़ते ही सभी सब्जी के दाम बढ़ जाते हैं। किसान रामकिशन का कहना है कि सब्जी के दाम उस समय बढ़ते हैं जब किसान के खेत में सब्जी खत्म हो जाती है। बढ़े दामों का किसान को लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

ऐसे आया दामों में उछाल
सब्जी का नाम दाम प्रति किलो
गोभी 80 रुपये
खीरा 40 रुपये
शिमला मिर्च 70 रुपये
भिंडी 50 रुपये
तोरी 40 रुपये
लोकी 30 रुपये
करेला 30 रुपये
टिंडा 50 रुपये
गाजर 40 रुपये
कटहल 30 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed